फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 देसी पिस्टल, 1 देसी कट्टा व 1 कारतूस बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस क्राईम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार कर 1 देसी पिस्टल, 1 देसी कट्टा व 1 कारतूस बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने पंकज(21) वासी गाँव बुड़ेना जिला फरीदाबाद को सेक्टर 17 एरिया से 1 देसी पिस्टल सहित व क्राईम ब्रांच DLF ने कंचन(28) वासी सेक्टर 86 को आगरा कैनाल के पास से 1 देसी कट्टा व 1 कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। आरोपियों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!