स्वतंत्रता सैनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जंयती मनाई

फरीदाबाद। आजादी के शहजादे संस्था ने आधारशिला पब्लिक स्कूल सैक्टर 2 में भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सैनानी लाला लाजपत राय की जंयती मनाई। संस्था के संस्थापक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि लाला लाजपत राय को पंजाब केसरी कहा जाता था। इन्होने पंजाब नैशनल बैंक और लक्ष्मी बीमा क पनी की स्थापना की थी। वह भारत के तीन महान स्वतंत्रता सैनानीयों लाल-बाल-पाल में से एक थे। सन 1928 में इन्होने साइमन कमीशन के विरूद्व प्रर्दशन किया था जिसके दौरान हुए लाठी चार्ज में वह बुरी तरह घायल हो गये थे अत: 17 नव बर इनकी महान आत्मा ने पार्थिक देह त्याग दी। लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिये शहीद भगतसिहं फांसी चढ़े थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि इन्होने सबसे पहले पूर्ण स्वतंत्रता की मांग की थी जिससे समूचा देश इनके साथ हो गया था। इन्होने स्वामी दयानंन्द सरस्वती के साथ मिलकर आर्य समाज को पंजाब में लोकप्रिय बनाया था। उनके अंतिम शब्द मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी और लालाजी के बलिदान के ठीक 20 वर्ष बाद ब्रिटिश सम्राज्य का सूर्य अस्त हो गया था। इस मौके पर प्रधानाचार्य ऊषा शर्मा , अध्यापिका ज्योति, दिपीका, मानसी, मनीषा, प्राची, रिया, विवेक, तनुज, सौरभ, पवन, अंजली, अप्रिता, सीमा शर्मा व हरीश चन्द्र आज़ाद ने नमन किया।



