श्री संकट मोचन हनुमान मंडल कैलीधाम में नौ दिवसीय कथा का समापन भजन, भंडारा, हवन व आरती के बाद हुआ

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : श्री संकट मोचन हनुमान मंडल कैलीधाम में नो दिवसीय विद्वान पंडित कृष्ण प्रताप तिवारी द्वारा सुनाई जा रही कथा का समापन भजन, भंडारा, हवन व अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देख करके… आरती करने के बाद हुआ। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय लघु उद्योग भारती के सदस्य अरुण बजाज ने कहा कि 500 साल की कठोर तपस्या एवं संघर्ष के बाद आज हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि हम अपने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा देख रहें हैं, इससे मन आत्मविभोर हो गया है।

प्रसिद्ध उद्योगपति कैलाश शर्मा ने राम मंदिर के उद्घाटन पर अत्यधिक आनंद व्यक्त किया एवं इसे एक दिव्य कृपा के क्षण के रूप में वर्णित किया।

प्रसिद्ध उद्योगपति व. एस चौधरी, गौतम चौधरी, विवेक पाठक, प्रेम प्रकाश गुप्ता मेहंदी वाले, पवन गुप्ता, ओ. पी भरतिया ने 22 जनवरी के दिन पर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को एक ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा कि यह क्षण सामूहिकता और सांस्कृतिक गर्व का प्रतीक है।

इसी दौरान मंदिर कमिटी के प्रधान पारसमल व कोऑर्डिनेशन कमिटी के वरिष्ठ सदस्य पवन वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से आए हुए सभी मेहमानों का पटका पहनाकर स्वागत किया व स्मृती चिह्न भेंट किया और राम मंदिर के निर्माण को विश्व भर में सनातन धर्म की जीत बताई। मंदिर में पूजा आदि कार्यक्रम पंडित जेठमल, लक्ष्मी नारायण, शैलेंद्र पांडे, संदीप शर्मा, किशन महाराज, बृज बिहारी त्रिवेदी आदि ने विधिवत संपन्न करवाया। भंडारे की जिम्मेदारी रघुनाथ महाराज, दीपक राठौर, अशोक रावत, उत्तम शर्मा, राजेंद्र मुदडा, पंकज गर्ग आदि ने निभाई। डमरू वादन में सूर्यांश गर्ग, अंकुर मंगला, दर्शित, गौरव, ध्रुव आदि लोगों की काफी सराहना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद गर्ग, मनोज टांटिया, बलवीर शर्मा, प्रेम प्रकाश गुप्ता, मधुसूदन लढ़ा, दीपक वर्मा, प्रफुल्ल शर्मा, ललित गर्ग, मुकेश वर्मा, योगेश तिवारी, अरविंद शर्मा, वासुदेव शर्मा, घीसाराम खंडेलवाल, डी. सी. सैनी, पवन जोशी, श्रीमती वर्षा गौतम, अशोक शर्मा, मदन गोपाल बंसल आदि का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!