यातायात समस्या को लेकर RWA सेक्टर-14 ने दी थी शिकायत तुरंत कार्रवाई करते हुए डीसीपी ट्रैफिक जसलीन कौर पहुंची सेक्टर-14

समस्या का निवारण करने का दिया आश्वासन, यातायात पुलिस ने पुलिस पब्लिक कोऑर्डिनेशन मीटिंग का भी किया आयोजन

फरीदाबाद 29 नवम्बर : बता दे कि पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह IPS द्वारा पदभार संभालने उपरांत जिला फरीदाबाद के सभी आला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आमजन की प्राप्त शिकायतों का तुरंत प्रभाव से निवारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन में पुलिस की छवि और अधिक बेहतर किया जा सके।

इसी क्रम में निर्देशों की पालना करते हुए RWA सेक्टर-14 से प्राप्त शिकायत का निवारण करने के लिए पुलिस उपायुक्त यातायात जसलीन कौर स्वयं सेक्टर-14 फरीदाबाद पहुंची, RWA द्वारा अपनी दरखास्त में सेक्टर-14 में जाम लगने के संबंध में शिकायत दी गई थी, शिकायत के संबंध में पुलिस उपायुक्त द्वारा उपस्थित सदस्यों से जानकारी हासिल की और आश्वासन दिया की जल्द ही जाम से निजाद दिला दिया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त महोद्या द्वारा सेक्टर-14 में पुलिस पब्लिक कोऑर्डिनेशन मीटिंग का भी आयोजन किया। गोष्ठी के दौरान यातायात से संबंधित विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की गई। पुलिस उपायुक्त यातायात के द्वारा समस्याओं को सुनने के बाद उनके निवारण के लिए आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!