केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ की जनता को दी 6 करोड़ 21 लाख की सौगात

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर जी और हरियाणा के परिवहन मंत्री पंडित मूलचन्द शर्मा ने बल्लभगढ़ की जनता को दी 6 करोड़ 21 लाख की सौगात दी है।

केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ इंडस्ट्रीज एरिया की सारण चौक से वर्हफूल-आयशर रोड को आरएमसी से बनाने के कार्य का शुभारंभ किया। इंडस्ट्रियल एशोसिएशन और सारण गांव की तरफ से दोनो मंत्रियों का आभार जताया।

केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किया गया विकास देश में बोलता है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की करनी और कथनी में कोई फर्क नहीं है। विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है।

परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल का जताया धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा प्रदेश में चहुंमुखी विकास कार्य हो रहे है। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने इसके अलावा गुड़गांव केनाल के साथ बारिश के मौसम में खराब हुए सड़क का पैच वर्क की भी शुरूआत करवाई। यह कार्य करीब 21 लाख की लागत से होगा।

परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने नहरी विभाग द्वारा करवाए जा रहे इस पैच वर्क को सही ढंग से करने व जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा स्थानीय सेक्टर-16 किसान भवन में भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद जिला प्रशिक्षण वर्ग एवं जिला कार्यसमिति की बैठक में भी पहुँचे। हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री पंडित मूलचन्द शर्मा ने कहा कि साल 2014 के बाद देश और प्रदेश में ऐतेहासिक विकास कार्य हुए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने विकास को लेकर देश और प्रदेश में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य किए है। आज आम नागरिक भय मुक्त हुआ है। भाजपा सरकार ने आज मेरिट पर नोकरी देने का काम किया है। पहले की सरकारों में नोकरियों की बोली लगा करती थी। आज अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सरकार की जनकल्याण कारी नीतियों का लाभ मिल रहा है। देश को आज भाजपा विकास की तरफ लेजा रही है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित है।

इस मौके पर फरीदाबाद के विधायक नरेन्द्र गुप्ता, विधायक नीरज शर्मा, एफआईए के प्रधान बीआर भाटिया, एसडीओ अरविंद शर्मा, पारस जैन, ब्रजलाल शर्मा, रमेश कलावड़िया भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!