क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा नकली IPS, खुद को बताता था नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) का एसीपी

  • एनसीआर से कार चोरी करके मणिपुर ले जाकर बेचता था !
  • आईपीएस अधिकारी की वर्दी डालकर लिए गए फोटो और नकली आई कार्ड दिखाकर पुलिस व टोल कर्मियों को देता था चकमा !
  • एके47 गन के साथ सेल्फी लेकर मोबाइल में कर रखी थी सेव !
  • अलग अलग नाम व पते से 5 आधार कार्ड बनवा रखे थे जिनका इस्तेमाल होटल में रहने के लिए करता था !
  • अपने दोस्त को अवैध पिस्तौल सहित रखता था अपनी सुरक्षा में !

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सैक्टर 30 ने एक ऐसे नकली आईपीएस को पकड़ा है जो शातिर कार चोर है। लोगों की आखों मे धूल झौंकने और ठगी करने में बहुत आगे निकल चुका है। नकली आईपीएस ने तो फर्जीवाड़े का निज़ाम ही बदलकर रख दिया, जहां एक तरफ एक नौजवान को कड़ी मेहनत करके देश की सबसे कठिन परीक्षा पास करने के बाद आईपीएस की वर्दी पहनने का मौका मिलता हैं, वहीं दूसरी तरफ एक शातिर चोर बिना किसी मेहनत किए आईपीएस की वर्दी पहनकर ठगी का धंधा चला रहा था। आईपीएस की वर्दी पहनकर पुलिस अधिकारी तो बन गया मगर जब इसकी पोल खुली तो पता चला की ये एक कार चोर है जो एनसीआर इलाके से चोरी की कारों को नॉर्थ ईस्ट पहुंचाने का काम करता था।

अपराध शाखा सैक्टर 30 टीम विमल कुमार ने पुलिस कमिश्नर ओ.पी सिंह द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की धरपकड़ के दिए गए आदेशानुसार व डीसीपी व एसीपी क्राइम के दिशानिर्देशों पर कार्यवाही करते हुए गुप्त सूत्रों के आधार पर मणिपुर के रहने वाले दो नोजवान लडक़ों अबंग महताब और कबीर खान को अवैध असले व फर्जी दस्तावेजों के साथ दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर से गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी मेहताब ने पूछताछ पर बताया कि वह और उसका दोस्त कबीर एनसीआर से चोरी की कारों को मणिपुर में ले जाने का काम करते हैं। वे मणिपुर से फ्लाइट के रास्ते दिल्ली आते हैं और यहां से चोरी की कार में सवार होकर सडक़ के रास्ते मणिपुर जाते हैं। वे प्रत्येक चक्कर लगाने के 50 हजार रुपये लेते हैं तथा चोरी की गाड़ी को वहां तक ले जाने में कोई दिक्कत ना आये इसके लिए एनआईए का नकली आई कार्ड, रास्ते मे होटल इत्यादि में ठहरने के लिए नकली आधार कार्ड व अपनी पर्सनल सुरक्षा के लिए अवैध असला अपने पास रखते थे।

दोनों आरोपियों पर कानूनी कार्यवाही के तहत नकली दस्तावेज व अवैध असला रखने के जुर्म में दिनांक 9 सितंबर 2020 को थाना सराय ख्वाजा में धारा 170, 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी व आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा नं. 213 दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदलात में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और चोरी की गई कारों व अन्य मुकदमों से संबंधित तथ्यों के बारे पूछताछ की जाएगी।

पुलिस प्रवक्ता।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!