निशुल्क नेत्र जांच शिविर, मोतियाबिंद आपरेशन व एक्यूप्रेशर शिविर का आयोजन किया गया

फरीदाबाद, 7 दिसम्बर। सतगुरु दर्शन दास के जन्मदिवस के मौके पर आश्रम कंत दर्शन दरबार द्वारा सेक्टर-46 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आज निशुल्क नेत्र जांच शिविर, मोतियाबिंद आपरेशन व एक्यूप्रेशर व कलर थैरिपी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सेंटर फॉर साइट की द्वारका सेक्टर-9 से आई योग चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 263 मरीजों की जांच की। इसमें 100 मरीजों को चश्मों की आवश्यकता महसूस हुई, जिनको नंबर के चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे तथा 40 मरीजों का नेत्र आपरेशन हेतु चयनित किया गया, उनका रजिस्ट्रेशन कर आपरेशन की तिथि दे दी गई। इस मौके पर सभी मरीजों व उनके अभिभावकों को खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। वहीं टीबी (तपेदिक) के मरीजों को कम्बल भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में महाराज दर्शन दास चैरीटेबल ट्रस्ट के बाबा गुरुदित्ता मल, हरियाणा रेडक्रास की सदस्य सुषमा गुप्ता व जिला रेडक्रास सोसायटी के सदस्य पुरुषोत्तम सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं सायंकाल सतगुरु दर्शनदास जी के आगमन दिवस के उपलक्ष्य में रुहानी सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें महाराज घसीटा राम कंत द्वारा श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए गए। इस मौके पर श्रद्धालुओं को नाम दान भी दिए गए तथा शानदार मुशायरा का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधान चरणजीत सिंह, उपप्रधान दास हजारी लाल, सचिव अनिल पोपली व राजीव कोचर, लोकेश शर्मा, वीरेंद्र सेनी, मनीष, सुबोध तथा टीबी कोडीनेटर मधु भाटिया आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!