फरीदाबाद सेक्टर 29 स्थित सरस्वती पार्क में माता सरस्वती की पूजा का आयोजन किया गया

फरीदाबाद : बसंत पंचमी के दिन फरीदाबाद सेक्टर 29 स्थित सरस्वती पार्क में माता सरस्वती की पूजा का आयोजन महिला मंडल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि डॉ कौशल वाठला, निजी सचिव माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, अनिल नागर भाजपा जिला उपाध्यक्ष के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। कथा पंडित के द्वारा मुख्य अतिथियों का फूल मालाओं एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस सेक्टर में सरस्वती माता की मूर्ति का अनावरण तत्कालीन नगर निगम की उप महापौर कांता वाटला के द्वारा किया गया था।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष राजबाला सरधाना, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा, बी. के. अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, दिनेश राजपूत, चित्रा शर्मा, टी. एन. कपूर सचिव भारतीय जनता पार्टी सराय मंडल फरीदाबाद एवं सेक्टर के गणमान्य व्यक्ति एवं महिलाएं उपस्थित हुईं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!