राष्ट्रीय महिला जाग्रति मंच फरीदाबाद द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया

बल्लबगढ : राष्ट्रीय महिला जाग्रति मंच फरीदाबाद द्वारा शिव मंदिर चावला कालोनी में रक्तदान शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा रहे। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों और मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर रक्तदान करने वाले लोगों को मुख्य अतिथि व जागृति मंच के पदाधिकारियों ने तुलसी का पौधा व सर्टिफिकेट देकर उत्साहवर्धन किया।

भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने कहा कि रक्तदान से इकट्ठा रक्त जरूरतमंद थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को मुफ्त दिया जाता है। अंबिका शर्मा ने कहा कि उनका मंच समय-समय पर सामाजिक कार्य करता रहता है। इस मौके पर अंबिका शर्मा, नीलम चौधरी, प्रेम प्रकाश, रेखा भटनागर, मीणा भाटी, एडवोकेट महेंद्र वशिष्ठ, सुनीता गुप्ता, मनोज बंसल, प्रेम मदान, जगविजय वर्मा, राजू बेदी, संतोष शर्मा, शुष्मिता सहित चावला कॉलोनी गणमान्य लोग मौजूद रहे।



