श्री संकटमोचन हनुमान मंडल में अन्नकूट का भोग लगा प्रसाद वितरण हुआ

फरीदाबाद 5 नवम्बर : पंडित जेठमल के अनुसार, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा का पर्व होता है। ब्रज क्षेत्र से आरंभ हुआ यह पर्व संपूर्ण उत्तर भारत में मनाया जाता है। प्रधान पवन वशिष्ठ ने बताया कृष्ण भगवान के अवतार के पूर्व इस दिन इंद्र देवता की पूजा की जाती थी, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू करवाई और उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह पर्वत के रूप में विराजमान हैं। गोवर्धन पूजा के साथ-साथ इस दिन मंदिरों एवं घरों में अन्नकूट महोत्सव होता है।
पाठ समिति के सदस्य मनमोहन शर्मा ने बताया खरीफ फसल के लिए नये अन्न एवं शाक सब्जियों को पहली बार इस मौसम में अन्नकूट के रूप में बनाने का प्रचलन है।
प्रसिद्ध उद्योगपति अरुण बजाज ने परिवार सहित श्री संकटमोचन हनुमान मंडल में पहुंचकर आशीर्वाद व प्रसाद प्राप्त किया। बातचीत में श्री बजाज ने बताया कि हर वर्ष मंदिर में भगवान को तरह-तरह के व्यंजन भोग के रूप में अर्पण करके सभी भक्तों में बांटा जाता है और अन्नकूट बनाकर भगवान विष्णु का भोग लगाया जाता है।
कार्यक्रम में भजनों के माध्यम से प्रभु को रिझाने के लिए प्रसिद्ध भजन गायक पवन पगला, भारत तिवारी, पवन जोशी, लूण, घीसा राम खंडेलवाल, देव चंद सैनी ने भजनों में समा बांध। वहीं पर मनीषा के गाए भजनों पर भक्तगण झूमते नजर आए। भंडारे की कमान मदन मोहन बंसल, किशन खंडेलवाल, बृज बिहारी त्रिवेदी, एडवोकेट ललित गर्ग, अशोक रावत ने संभाली। कार्यक्रम में प्रफुल्ल शर्मा, सीए संदीप शर्मा आदि लोगों ने मुख्य भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया व प्रसाद प्राप्त किया जिसमें जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट संदीप सेठी, विमल खंडेलवाल, मधुसूदन मटोलिया, अंतरराष्ट्रीय रौनियार वैश्य महासम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जनता दल यूनाइटेड के युवा राष्ट्रीय सचिव सचिन तंवर, भोजपुरी फिल्म के नायक अशोक डी स्टार, संजीव कुशवाहा, कमल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधान पवन वशिष्ठ ने आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया और आने वाली भैया दूज की मंगल कामना की।



