आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभाजन की विभीषिका प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

फरीदाबाद, 14 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय एनआईटी फरीदाबाद में विभाजन की विभीषिका का एक चित्र लगाकर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केनरा बैंक अग्रणी बैंक जिला प्रमुख सुधीर कुमार व रिटायर्ड मेजर जनरल एस के दत्त ने सभा को संबोधित करते हुए विभाजन के दौरान हुई अनेक कठिनाइयों के बारे में लोगों को अवगत कराया।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे देश को समृद्ध बनाएं और इसके साथ ही देश में एकता बनाये रखने का संदेश दिया। ताकि लोगों के बीच भाईचारे की भावना का विकास हो। क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारीगण नरेश कुमार, श्रीमती भावना, राजेश कुमार, सतवीर सिंह, डब्बल सिंह सहित फरीदाबाद क्षेत्र के 200 से अधिक नागरिकों ने विभाजन की विभीषिका प्रदर्शनी में चित्रों का अवलोकन किया व विभाजन के समय हुई विभीषिका की जानकारी प्राप्त की।



