शहीदों को नमन कार्यक्रम के तहत शहीद पुलिस जवान योगराज मेहता को याद किया

फरीदाबाद : हरियाणा सरकार की पहल पर 21 से 30 अक्टूबर तक पुलिस शहीदी दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में एन.एच.पांच स्थित राजकीय बाल माध्यमिक विद्यालय में सन् 1976 में शहीद हुए पुलिस जवान योगराज मेहता के चित्र पर एसीपी महिला मोनिका, सब इंस्पेक्टर महेश कुमार कौशिक, सीआरपीएफ के रिटायर्ड आईजी एवं श्री मेहता के भतीजे के.के. मेहता, आल इंडिया टैक्स लॉयर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एडवोकेट संदीप सेठी, निर्वतमान पार्षद जसवंत सिंह, शहीद पुलिस कर्मी योगराज के पुत्र अरविन्द मेहता, राजेश मेहता, पुत्री स्नेहा मेहता, सुमन बाली, मोहिनी दत्ता, नीरू दत्ता, सुभाष मेहता, रमेश बाली, सुनील दत्ता, देव बक्शी, रंजना बक्शी, रवि चावला, आजाद सिंह भाटी, प्रवीन मेहता, नरेन्द्र तंवर, चौ चरण सिंह तंवर, एफ ब्लॉक आरडब्ल्यूए के प्रधान विजय कथूरिया, सचिव संजीव दत्ता, टीटू बांगा सहित अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम स्कूली छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर उपस्थित शहीद के परिजनों व स्कूली छात्रों को सम्बोधित करते हुए एसीपी मोनिका ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 21 से 30 अक्टूबर तक उन पुलिस जवानों की याद में शहीदी दिवस पखवाड़ा मना रही है जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए अपनी जान दे दी। शहीद एएसआई योगराज मेहता ने अपनी ड्यूटी का निर्वाह करते हुए उसे समय शहादत दी थी जब 1976 में ईस्ट इंडिया कॉटन मिल के सैकड़ों कर्मचारी हथियारों सहित उग्र हो गए थे जिन्हें रोकने के लिए एएसआई योगराज मेहता अपने कुछ कर्मचारी के साथ उन्हें रोकने के लिए डट रहे और शहीद हो गए। सरकार की तरफ से आज भी उनका चित्र एन.एच.पांच स्थित सरकारी स्कूल में लगी हुई है जिसमें उनके साहस की कहानी लिखी हुई है। हर साल पुलिस शहीदी दिवस पखवाड़े के दौरान शहीदों को याद किया जाता है।
इस मौके पर शहीद योगराज मेहता जी के पुत्र अरविन्द मेहता और राजेश मेहता ने बताया कि उनके पिता की याद में वह प्रत्येक वर्ष जरूरतमंदों को पाठ्य सामग्री, वर्दी व जूते आदि वितरित भी करते है। साथ ही जरूरतमंदों को सूखी खाद्य सामग्री भी भेंट की जाती है।



