राज्यमंत्री राजेश नागर ने शहरवासियों को दी गुरु पर्व की शुभकामनाएं

फरीदाबाद : हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि गुरु नानक देव ने आडम्बरों और अंधविश्वासों का प्रतिकार कर समाज को नई दिशा प्रदान की। हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने आज एनआईटी जवाहर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह साहिब में गुरुपर्व के पावन पर्व पर माथा टेका और श्रद्धालुओं को गुरु साहिब की प्रकाश पर्व की बधाई दी।

राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि आज सिखों के पहले धर्म गुरु और संस्थापक गुरुनानक देव जी का जन्मोत्सव देशभर में खूब धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है।सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के सर्व-धर्म समभाव एवं सामाजिक सद्भाव के सन्देश में सम्पूर्ण मानवता का कल्याण निहित है। उन्होंने ईश्वर की एकता का प्रचार किया, इस बात पर जोर दिया कि केवल एक दिव्य इकाई है जो धार्मिक सीमाओं से परे है। इतना ही नहीं गुरु नानक देव जी ने समाज से अज्ञानता को भगाने के लिए ज्ञान का प्रकाश किया। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए सिख समाज की रचना की गई है। गुरुनानक देव ने समाज में एकता और अखंडता बनाये रखने के लिए संदेश दिया है। गुरु की हर वाणी समाज को एक सीख देती है। गुरुनानक देव ने समाज को बांधने का काम किया है, उनके सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है।

उन्होंने जिलावासियों की खुशहाली के लिए गुरूद्वारे में माथा टेक कर अरदास की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की सहायता के लिए वचनबद्ध है और जल्द से जल्द आमजन की मूलभूत सुविधाओं हेतु जो भी विकास कार्य है उनको जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!