क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने 10.25 ग्राम स्मैक सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने नशा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विकास तथा जितेंद्र का नाम शामिल है। आरोपी विकास उत्तर प्रदेश के मैनपुरी और जितेंद्र एटा जिले का रहने वाला है जिन्हें अपराध शाखा की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर सराय एरिया से मोटरसाइकिल पर अवैध नशे सहित काबू किया था। आरोपियों के कब्जे से 10.25 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ सराय थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने बताया कि यह नशा वह देहरादून से लेकर आए थे। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!