विशेषज्ञों ने नर्सिंग अधिकारियों को किया प्रशिक्षित
आपात स्थिति से निपटने के महत्वपूर्ण टिप्स देती हुई यूनिवर्सल अस्पताल की महिला रोग विभाग की प्रमुख डा. रीति अग्रवाल।

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : आपात स्थिति से निपटने को यूनिवर्सल अस्पताल की ओर से नर्सिंग अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में नर्सिंग अधिकारियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। महिला रोग विभाग की प्रमुख डा. रीति अग्रवाल ने जीवन रक्षक तकनीक सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटैशन)से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सीपीआर एक जीवन बचाने की तकनीक है, जिसमें हृदय गति रुकने पर रक्त संचार बनाए रखने के लिए छाती को दबाया जाता है और कभी-कभी बचाव को सांसें भी दी जाती हैं। समय-समय पर सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाती है। जिससे कि अचानक नर्सिंग अधिकारी भी मरीज को जोखिम से बचाने में जुट जाएं।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें मरीज की स्थिति को देखना होता है। परिवार वालों को अवगत कराते हुए मरीज को सामान्य स्थिति में लाना होता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी को हार्ट अटैक हुआ है । मरीज की सांस रुक गई है तो कृत्रिम सांस देकर स्थिति को संभालने की कोशिश करनी चाहिए। नर्सिंग अधिकारियों की मेहतन और समझ मरीज को जोखिम से बचा सकती है।



