पीएम श्री स्कूल के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर का दौरा किया

फरीदाबाद, 15 फरवरी : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार और मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पीएम श्री स्कूल, खंदावली, जिला फरीदाबाद के विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक दौरे का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक परिदृश्य की समग्र समझ प्रदान करना था।

इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने विकसित भारत थीम पर महिला सशक्तीकरण पर एक नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई थी। स्कूली विद्यार्थियों ने आधुनिक कक्षाओं, उन्नत प्रयोगशालाओं और अत्याधुनिक अनुसंधान केंद्रों सहित विश्वविद्यालय की सुविधाओं का भी दौरा किया और विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों और शैक्षिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!