बेशक दुनिया के पास शस्त्रों की भरमार हो, मगर भारत के पास शास्त्रों का भंडार है : देवी चित्रलेखा

फरीदाबाद। कथावाचक देवी चित्रलेखा ने कहा कि बेशक दुनिया के पास शस्त्रों की भरमार हो, मगर भारत के पास शास्त्रों का भंडार है। उन्होंने कहा कि हमें प्रभु के चरणों में खुद को समर्पित कर देना चाहिए, उसके बाद हमारे सुख दुख की चिंता भगवान स्वयं करेंगे। देवी चित्रलेखा एनआईटी पांच स्थित सी.दास ग्रुप के कारपोरेट कार्यालय व रेडियो महारानी में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहीं थीं। देवी चित्रलेखा का स्वागत सी. दास ग्रुप के सीईओ बीआर भाटिया ने पुष्प गुच्छ भेंट करके किया। उनके साथ रेडियो महारानी के निदेशक विपिन भाटिया भी मौजूद थे।

देवी चित्रलेखा ने कहा कि हमें कर्म करना नहीं छोड़ना चाहिए। भगवान कृष्ण ने भी कर्म करने का उपदेश दिया है। कर्म करते हुए इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि कर्म सही दिशा में किया जा रहा है या नहीं। यदि हम गलत दिशा में भागेंगे तो उसका परिणाम भी सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कर्म करने के साथ ही हमें प्रभु का भी स्मिरण करते रहना चाहिए। प्रभु के चरणों में खुद को समर्पित कर देने के बाद हमारे लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा भगवान खुद देखेंगे। इस दौरान उन्होंने भगवान कृष्णा के भजनों ने उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

देवी चित्रलेखा का धन्यवाद करते हुए सी.दास ग्रुप के सीईओ बीआर भाटिया ने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी के दौरान हर कोई परेशान रहा। यह भगवान की कृपा है कि आज हम लोग सुरक्षित यहां बैठे हैं और उनका धन्यवाद कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में बीआर भाटिया ने स्मृति चिन्ह भेंट कर देवी चित्रलेखा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रेडियो महारानी से वरिष्ठ प्रबंधक सपना सूरी, वरिष्ठ सलाहाकार आलोक अरोड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!