निर्भया के दरिन्दों जैसी हर दरिन्दों को मिले सजा : संगीता भाटी

फरीदाबाद, 20 मार्च। निर्भया के दरिन्दों जैसी हर दरिन्दे को सजा मिले वो भी जल्द से जल्द ताकि बेटी-बहनों को न्याय मिल सके। यह कहना है अधिवक्ता संगीता भाटी का। उन्होंने कहा कि फांसी जैसी सजा को सुनकर दरिन्दें ऐसी दरिन्दगी करने से पहले ही कांप उठे और हमारी कानून व्यवस्था हमारी बहन-बेटियों की इज्जत बचा सकें ताकि ऐसा घोर पाप करने वाले की रूहं भी कांप उठे।
फांसी की सजा पाए निर्भया के गुनहगार आखिरकार सात साल, तीन महीने और तीन दिन बाद अपने अंजाम पर पहुंच गए। निर्भया के चारों दोषियों को शुक्रवार तडक़े 5:30 बजे तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया।



