हर घर तिरंगा पहुंचाना हम लोगों का उद्देश्य : जिला संयोजक विमल खंडेलवाल

  • भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के द्वारा फरीदाबाद के बीके चौक पर लोगों को तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया गया।

फरीदाबाद : भाजपा महामंत्री मूलचंद मित्तल ने बताया कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश तिरंगा मय हो गया है, जहां पर भी नजर जाती हैं, चारों तरफ लोगों के प्रतिष्ठानों पर और घरों पर तिरंगा दिखाई दे रहा है।यह हम सभी के लिए गौरवान्वित होने के क्षण है।

जिला संयोजक विमल खंडेलवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ की तरफ से बीके चौक पर आज तिरंगा बाटने यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। हम सभी का उद्देश्य है कि अंतिम छोर तक के व्यक्ति को तिरंगा झंडा उपलब्ध करा सके। जितने भी ऑटोरिक्शा, ट्रक व बसों के ऊपर तिरंगा लगवाए गए हैं। सभी में देश भक्ति की भावनाओं के साथ भारत माता की जय के उद्घोष के साथ लोगों में बड़ा उत्साह है। सभी आने जाने वालों को तिरंगा सप्रेम भेंट किया जा रहा है। बड़े उत्साह के साथ हर व्यक्ति अपने वाहन पर तिरंगा लगा कर गर्व का अनुभव कर रहा है। हमारे यशस्वी जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में सह संयोजक रोहित रूंगटा, नारायण शर्मा, जीतू शर्मा, डॉक्टर गौरव गोयल, कमल बंसल, तरुण अरोड़ा, जितेंद्र भारद्वाज, मीडिया प्रभारी सुखदेव नेगी, विनय भुवालका एवम् अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!