वाहन चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच उंचागांव की टीम ने ऑटो सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियो की धरपकड़ के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच उंचा गांव प्रभारी जगबीर की टीम ने एक वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम राकेश है आरोपी फरीदाबाद की सुभाष कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को चोरी के ऑटो सहित थाना सेक्टर-8 के चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी से थाना सारन के चोरी के एक अन्य मामले में 2000/-रु नगद बरामद हुए है। आरोपी नशा करने का आदी है। आरोपी नशे की पूर्ती के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!