भारतीय स्वाभिमान सेवा परिषद बनी किराये पर रहने वाले कई परिवारों का सहारा

फरीदाबाद 25 अप्रैल। भारतीय स्वाभिमान सेवा परिषद ने लॉक डाउन के मध्य अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व की जिम्मेदारी निभाई। संस्था के सभी टीम मेम्बर्स ने विचार किया कि कोरोना विपदा के कारण किसी किराये पर रहने वाले मजबूर मजदूर का चूल्हा बंद न हो। संस्था के पदाधिकारियों ने लगभग 60 परिवारों के यहां जाकर उनको दिलासा दिलाई कि आप भूखे नहीं रहोगे, आपको राशन की व्यवस्था हमारी संस्था करेगी। प्रवासी मजदूरों के हालातों का जायजा लेकर उनको पांच-पांच किलो की आटे की थैलियां व 5 किलो कच्ची हरी सब्जियां जिनमे आलू, घीया, पेठा, हरी मिर्च इत्यादि प्रत्येक परिवार को आवश्यक राशन दिया गया। संस्था लगातार इस विपदा की घड़ी में अपने खुद के पैसों से यह राशन इस संकट में फसे मजदूरों को दे रही है।
संस्थापक इस बात का विशेष ध्यान रख रहे हैं कि उनकी जानकारी में जो भी आये वह भूखा न रह जाये। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इसी प्रकार राशन वितरित कराते रहेंगे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पं. जय शर्मा, संगठन मंत्री रोहताश ठाकुर, कोषाध्यक्ष सोनू साई, सचिव विकास सिंह, अर्जुन सिंह, दीपक, ठाकुर बच्चू सिंह, मनोज कु. शर्मा आदि सेवा में समर्पित थे। इस पुनीत कार्य में विशेष सहयोग संस्था के सरंक्षक चौ. मामचंद प्रधान, भवनेश्वर हिंदुस्तानी, वरिष्ठ कल्याण अधिकारी विनोद कुमार, संजीव तिवारी, रोहित भड़ाना, तीर्थराम शर्मा ने किया।



