पंजाब सरकार कागजरहित बजट पेश करेगी : मान

चंडीगढ़, 25 मई : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार पेपरलेस (कागज रहित) बजट पेश करेगी, जिससे राज्य के खजाने के 21 लाख रुपये की बचत होगी और इसके साथ ही 34 टन कागज भी बचाये जा सकेंगे। मान ने इसे ई-गवर्नेंस की दिशा में एक कदम बताया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘पंजाब के लोगों के लिए खुशखबरी… मेरी सरकार ने फैसला किया है कि इस बार पेपरलेस बजट होगा। इससे राजकोष के लगभग 21 लाख रुपये की बचत होगी…34 टन कागज की बचत होगी..इसका मतलब यह है कि यह 814-834 पेड़ों को बचाया जा सकेगा… ई-गवर्नेंस की दिशा में एक और कदम.. ।’’

गौरतलब है कि मार्च में पंजाब विधानसभा ने वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही, अप्रैल से जून तक के लिए लेखानुदान पारित किया था।

आम आदमी पार्टी मार्च में हुये विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीटें जीत कर प्रदेश की सत्ता में आई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!