क्राइम ब्रांच 56 ने 7 साल से लड़ाई झगड़े के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी सुंदर सिंह व उनकी टीम ने लड़ाई झगड़े के मुकदमे में 7 साल से फरार चल रहे पीओ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महेंद्र तथा जितेंद्र का नाम शामिल है जो फरीदाबाद के पियाला गांव के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। 7 वर्ष पहले फरीदाबाद के सिटी बल्लभगढ़ थाने में लड़ाई झगड़े की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपियों ने किसी व्यक्ति के साथ मारपीट की थी और मारपीट के पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गए और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल बदलकर रहने लगे। क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही थी जिन्होंने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ सिटी बल्लभगढ़ थाने में पीओ का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए छुप छुपकर रह रहे थे परंतु पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!