वाहन चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने वाहन चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम वसीम है आरोपी नहूं जिले के गांव नई का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से तिगांव पुल के पास से मोटरसाइकिल सहित थाना पल्ला के चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मजदूरी का काम करता है। आरोपी ने मोटरसाइकिल को अपने शौक की पूर्ती के लिए चोरी किया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!