डालसा ने चलाया हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान : सीजेएम सुकिर्ती

फरीदाबाद, 14 अगस्त। भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार पूरे देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद द्वारा जिला न्यायालय परिसर सेक्टर 12 में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकीर्ति गोयल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरीश गोयल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तैयब हुसैन व प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं द्वारा वकीलों को लिटिगेंट्स को व अन्य स्टाफ मेंबरों को राष्ट्रीय ध्वज/ तिरंगा बांटे गए।

इस अवसर पर सीजेएम सुकीर्ति गोयल ने कहा कि अपने- अपने क्षेत्र में इस अभियान को सफल बनाने के लिए 5000 तिरंगे बांटने का लक्ष्य रखा है, जो कि आज तिरंगा बांटकर पूरा हो जाएगा उनकी कोशिश है कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक घर के छत पर तिरंगा लहराता नजर आए। इस अवसर पर सभी ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। जिससे सारा वातावरण देश भक्ति की भावना से गुंजायमान हो गया। इस दौरान पैनल एडवोकेट रविंद्र गुप्ता राजेंद्र गौतम रामवीर तंवर ओम प्रकाश सैनी शिवकुमार गगन कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!