फरीदाबाद के पाली गांव में होने वाले पहले सीपीएल नॉकआउट मिक्स कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

फरीदाबाद : जी हां तस्वीरों में दिखाई दे रहा है यह नजारा फरीदाबाद ड्रिफ्टर डांस स्टूडियो जवाहर कॉलोनी का है, जहां पर 9 जनवरी से शुरू होने वाले पहले सीपीएल नॉकआउट मिक्स कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक जीवन रावत ने प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन उन लोगों और खिलाडिय़ों को मंच देगा जो प्रतिभा के धनी हैं, परंतु पैसे के अभाव व अन्य कारणवश अपनी प्रतिभा को आगे नहीं बढ़ा पाए। उन्होंने बताया इस क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम को 31000 रुपए की पुरस्कार राशि, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11000 रुपए की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही साथ मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, हैट्रिक, लगातार तीन छकके लगाने पर, एक ओवर में छह चौके लगाने पर 501-501 की सम्मान राशि जाएगी।

प्रेस वार्ता में 2 टीमों के कप्तान व दो अन्य संयोजकों ने सराहना करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट अन्य क्रिकेट टूर्नामेंटों से बेहतर होगा। वहीं सीसीपीएल टीम के कप्तान प्रदीप रीतवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा, खाने पीने के लिए हेल्दी डाइट और रिफ्रेशमेंट का उचित प्रबंध होगा। उसके साथ-साथ कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए खिलाडिय़ों की किट, बॉल, मैदान, बैठने के स्थानों को सही तरीके से सेनीटाइज किया जाएगा व मास्क वितरित किए जाएंगे।

वहीं उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य खिलाडिय़ों की प्रतिभाओं को बाहर निकालना है। इसके चलते सभी के लिए अवार्ड भी रखे गए हैं। वहीं इस मैच में सबसे खास बात यह है कि पुरस्कार राशि व खिलाडिय़ों का सम्मान बुजुर्गों के हाथों से कराया जाएगा। इस मौके पर प्रदीप रितवाल, सन्नी रावत, लोकेश भड़ाना, नितिन भड़ाना, राजकुमार भड़ाना, आदित्य भड़ाना आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!