हरियाणा वीमेंस नेचर ग्रुप, फरीदाबाद, ह्यूमन राइट्स टीम, फरीदाबाद एवं तारणी सोसाइटी (रजिस्टर्ड NGO), फरीदाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक Batra Hospital में हुई आयोजित

फरीदाबाद | समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्थाओं—हरियाणा वीमेंस नेचर ग्रुप, फरीदाबाद, ह्यूमन राइट्स टीम, फरीदाबाद एवं तारणी सोसाइटी (रजिस्टर्ड NGO), फरीदाबाद—की एक महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में Batra Hospital में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान इन संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरण, उनके स्वास्थ्य की देखभाल तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयास शामिल हैं।
Batra Hospital के प्रबंधन ने इन कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के उत्थान हेतु इस प्रकार की पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे इन सामाजिक कार्यों में हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि फरीदाबाद स्थित यह अस्पताल, साउथ दिल्ली के Batra Hospital से संबद्ध है तथा यहाँ आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और विशेष रूप से कार्डियोलॉजी सेवाओं की उत्कृष्ट सुविधा उपलब्ध है।
संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जब कई संस्थाएं केवल अपने हितों तक सीमित रह जाती हैं, ऐसे में Batra Hospital का सामाजिक सरोकारों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रेरणादायक है।
अंत में, हरियाणा वीमेंस नेचर ग्रुप, फरीदाबाद, ह्यूमन राइट्स टीम, फरीदाबाद एवं तारणी सोसाइटी, फरीदाबाद की ओर से अस्पताल को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी समाजहित के कार्यों को मिलकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।



