मरम्मत कार्य के चलते आईपी कॉलोनी फीडर रहेगा बंद

फरीदाबाद : आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 11 jan 2023 पाली सबडिवीजन के अंतर्गत आने वाला आईपी कॉलोनी फीडर से बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। यह जानकारी पाली सब डिविजन के एसडीओ अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को 11 केवी आईपी कॉलोनी फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, क्योंकि फीडर पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। जिन एरिया में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी उनमें ट्वेल्थ एवेन्यू और नवादा गांव के आसपास की सोसाइटी शामिल है। वही भाकरी गांव, अचीवर्स कॉलोनी व आईपी कॉलोनी में बिजली सप्लाई चालू रहेगी!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!