हरियाणा में कानून व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं : सुशील गुप्ता सांसद

  • दिन-दहाडे अपहरण, दुष्कर्म, महिलाओं से छेडछाड़ के मामले- पुलिस खाली हाथ।

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी के सांसद व हरियाणा के सहप्रभारी सुशील गुप्ता ने बल्लभगढ के अग्रवाल कालेज के बाहर दिन-दहाडे छात्रा के अपहरण के प्रयास की कडी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं है। भाजपा-शासित हरियाणा प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। यह बदमाश पुलिस को ललकारते हुए अपना काम कर चले जाते है, पुलिस और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे है।

सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल कालेज के पास वाला हादसा पहली बार नहीं हुआ है। बल्कि इससे पहले ही इस तरह की कोशिश की जा चुकी है। इसके बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अगर वहां पुलिस की पीसीआर होती तो यह हादसा नहीं होता। श्री गुप्ता ने कहा अगर पुलिस ने लापरवाही नहीं बरती होती तो बी. कॉम फाइनल की छात्रा निकिता की मौत नहीं होती। वहीं उन्होंने अपहरणकर्ताओं को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।

सांसद सुशील गुप्ता ने एक दूसरे मामले पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा पानीपत की देसराज कॉलोनी में 35 वर्षीय महिला पर बाइक सवार बदमाश तेजाब फेंक कर भाग जाते है। सुशील गुप्ता ने कहा ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब रेप, बलात्कार, हत्या की घटना नहीं होती। पानीपत की देसराज कॉलोनी स्थित कंबल फैक्टृी से 35 वर्षीय महिला काम से लौट रही थी कि उस पर बाइक सवार बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। जिससे महिला का चेहरा, गर्दन व हाथ झुलस गया। पीडित महिला की हालत इतनी गंभीर थी, कि उसे सिविल अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर करना पडा। जबकि पुलिस अभी तक अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है। श्री गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी अगर हरियाणा में आती है तो प्रदेश में कानून का राज स्थापित करेंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!