क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने चोरी के पांच मुकदमों में नामजद राकेश उर्फ भेड़ को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह द्वारा सभी अधिकारियों को अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए है। जिसके अंतर्गत क्राइम ब्रांच ऊँचा गाँव की पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए थाना तिगांव के चोरी के 5 मुकदमों में संलिप्त इन्द्र कॉलोनी के रहने वाले आरोपी राकेश उर्फ भेड़ को चोरी की एक मोटरसाइकिल और 9,950 रूपये के साथ गिरफ्तार किया है।

प्रभारी क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015 में चोरी के दो मामले थाना सेक्टर 7 और सराय ख्वाजा में दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध थाना तिगांव में कुल 5 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस को सभी मुकदमों में आरोपी राकेश उर्फ भेड़ की बहुत दिनों से तलाश थी और आरोपी को गिरफ्तार के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी राकेश उर्फ भेड़ ने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि वह नशा करने का आदी है नशे की पूत्र्ति के लिए चोरी व सट्टाखाई करता है। पुलिस ने आरोपी राकेश को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!