टावर की बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

– आरोपियो से 9100/-रु नगद बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्राभारी की टीम ने चोरी के मामले में 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में विशाल उर्फ कालू और निजाम उर्फ चांद का नाम शामिल है। आरोपी विशाल उर्फ कालू फरीदाबाद के पल्ला के अजय नगर का तथा आरोपी निजाम मूल रुप से बिहार के मधुबनी जिले के गांव गर्ल का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनो आरोपियो को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से दोनों आरोपियो को सेक्टर-29 नया पुल के पास से थाना सेन्ट्रल के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियो ने इंडियन ऑयल के पास जियो टावर से बैटरी चोरी करने की वारदात को अनजाम दिया था। आरोपियो ने बैटरी को बेच दिया था। आरोपी विशाल से 4300/-रु व आरोपी निजाम से 4800/-रु नगद बरामद किए है। आरोपी निजाम पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी विशाल दिल्ली में अवैध हथियार के मामले में जेल जा चुका है। दोनो आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!