गौ माता की सेवा करने वालों से ईश्वर प्रसन्न होते हैं : अजय गौड

फरीदाबाद, 17 जनवरी। गौमाता की सेवा परमात्मा की सेवा के बराबर है ऐसे लोगों से ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं। सनातन धर्म में गऊ माता में सभी देवी देवताओं का वास बताया गया है इसलिए गाय को गऊ माता के नाम से भी जाना जाता है। यह बात मुख्यमंत्री के राजनैति सचिव अजय गौड ने सैक्टर-16 स्थित माता कैलाशो देवी मैमोरियल ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव एवं अशोक स्वीटस एंड रेस्टोरेंट की 36वीं वर्षगांठ पर ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक जिंदल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में गऊ सेवकों को सम्मानित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पशु पक्षियों की सेवा के अलावा जरूरतमंद, गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने से जो आत्मशांति मिलती है उस शांति का अनुभव बड़ा ही आनंदमय होता है। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर, पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार विपुल गोयल, पूर्व विधायक ललित नागर, आनंद कौशिक, कांग्रेस नेता लखन सिंगला, सुमित गौड, भाजपा नेत्री अनीता शर्मा, संध्या बजाज, सुरेंद्र बबली ने विशेष रुप से शिरकत की।
विधायक राजेश नागर ने कहा कि सामाजिक संस्थाए आज गरीबों और बेसहाराओं की मदद के लिए आगे आ रही हैं। संस्थाओं ने भी अब अपने-अपने क्षेत्रों में जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों में बाखूबी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। कैलाशो देवी मैमोरियाल ट्रस्ट ने गरीबों को चश्में बांटने, पशु और पक्षियों को चारा खिलाने तथा गरीब लड़कियों की शादियां कर समाज में एक प्रतिष्ठित स्थान बनाया है। इसके लिए संस्था और इसके प्रमुख अशोक जिंदल से लोगों को सबक लेकर समाज के परोपकारी कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए। कांग्रेस नेता लखन ङ्क्षसगला ने कहा कि समाज में दानियों की कमी नहीं बशर्ते दान की गई वस्तु और पैसा जरूरतमंद तक पहुंचना चाहिए। इससे बेसहाराओं को समाज की मुख्य धारा में जोड़ा जा सकता है। पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि जो कार्य सरकार और प्रशासन नहीं कर पाता वह कार्य सामाजिक संस्थाएं कर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य करती हैं और ऐसी संस्थाओं में से ही एक संस्था अशोक जिंदल के नेतृत्व में कार्य कर रही है। इससे पूर्व संस्था द्वारा एक विशाल भंडारा आयोजित कर हजारों लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में रविंद्र मंगला, राधेश्याम शर्मा, एसबी अग्रवाल, पवन मित्तल, विनोद अग्रवाल, राजकुमार जिंदल, रमेश मंगला, राजेंद्र जिंदल, प्रतीक मित्तल, निकित गर्ग, राजू बेदी के अलावा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के लोग मौजूद थे।



