फरीदाबाद मिशन जागृति संस्था के जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए विवेक गौतम

फरीदाबाद 8 जून। फऱीदाबाद शहर की जानी पहचानी गैर सरकारी सामाजिक संस्था मिशन जागृति कि मीटिंग हुई जिसमे सर्व सम्मति से समाज सेवी एवं संस्था से पिछले कई सालों से जुड़े विवेक गौतम को फऱीदाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्य कविंदर फागना ने विवेक गौतम को संस्था की टीशर्ट दी जिसे उन्होने सम्मान के साथ लिया।

संस्था के के संस्थापक प्रवेश मलिक ने बताया कि मीटिंग मे महेश आर्य ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसे दिनेश कु़मार और ब्रिजकिशोरे ने अनुमोदित किया और उपस्थित सभी साथियों ने हाथ खड़े करके अपनी सहमति प्रदान की। उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी कि अवधि अगले दो साल के लिए रहेगी और अब विवेक गौतम अपनी कार्यकारिणी का गठन अगले शनिवार तक करके रविवार 14 जून 2020 को सभी को नियुक्ति पत्र सौंपकर काम शुरू करंगे!

विवेक गौतम ने कहा की जो जि़म्मेदारी मुझे दी है उसको पूरी ईमानदारी के साथ पूरी करी जाएगी उन्होने बताया की इसके साथ साथ बल्लब्गढ़ और ग्रेटर फऱीदाबाद की टीमों का भी गठन किए जाने के बाद वार्ड के हिसाब से भी जि़म्मेदारी दी जाएंगी!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!