कूड़ा कर्कट की समस्या जस की तस

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया)19 दिसंबर। पत्रकारों के द्वारा बार-बार खबरें करने के बावजूद गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था क्यों नहीं सुधर रही! यह एक बहुत गंभीर एवं कटु सत्य भरा सवाल है जिस का जवाब भाजपा सरकार के पास नहीं है! ईको ग्रीन एनर्जी नामक कंपनी को हरियाणा सरकार के द्वारा दिसंबर 2017 में गुरुग्राम-फरीदाबाद दोनों शहरों में कचरा प्रबंधन का कार्य दिया गया था! इसके तहत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व डंपिंग प्वाइंट्स से कूड़ा उठाना और बंधवाड़ी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगा कर कूड़े से बिजली बनाने की जिम्मेदारी है! लेकिन दो साल में ईको ग्रीन कंपनी अपनी जिम्मेदारी का 50 फीसदी कार्य भी पूरा नहीं कर सकी! इस लापरवाही के लिए वर्ष 2018 और 2019 में ईको ग्रीन कंपनी पर 15 बार में 19.61 लाख रूपये का जुर्माना लगाया जा चुका है और अभी हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम के कूड़ा प्रबंधन में की जा रही लापरवाही के कारण ईको ग्रीन कंपनी पर 25 लाख रूपये का जुर्माना लगाया है! नगर निगम की तरफ से कूड़ा प्रबंधन के एवज में ईको ग्रीन कंपनी को अभी तक 42.67 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है! 42 करोड़ रूपये से ज्यादा खर्च करने के बावजूद शहर के घरों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा! डंपिंग प्वाइंट्स पर गंदगी फैली रहती है!

दूसरी ओर गुरुग्राम के अलावा यदि प्रदेश के दूसरे कस्बों में सफाई का हाल देखा जाये तो बहुत बुरा है! गुरुग्राम से लगते पटौदी शहर की सडक़ों पर चारों ओर गंदगी पड़ी हुई है! अधिकारीयों से बार बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही! इस वजह से भारी बिमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है! चरखी दादरी में दिल्ली बाईपास रोड़ स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में टैंकर ओवरफ्लो होने की वजह से 4 गावों में लगभग 200 एकड़ फसल गंदे पानी से पूर्णतया तबाह हो गई! भिवानी में पिछले 6 महीने से सीवरेज व्यवस्था ठप्प पड़ी है जिस वजह आम जनता को बड़ी भारी परेशानी हो रही है!

प्रदेश के निकाय मंत्री अनिल विज ने अब शहरी निकायों में सुधार का बीड़ा उठाया है! सभी शहरी निकायों में बायोमैट्रिक हाजरी अनिवार्य कर दी गई है! नगर निगम, परिषद व नगर पालिका अधिकारीयों को हर रोज कम से कम एक घंटा अपने कार्यालयों में रहकर जन शिकायतों के समाधान के निर्देश दिये गये हैं! यह तो अब समय ही बताएगा कि प्रदेश की सफाई व्यवस्था के अच्छे दिन कब आते हैं! हरियाणा के सब से ज्यादा राजस्व देने वाले शहर गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था के तो अभी तक अच्छे दिन आये नहीं तो बाकी और शहरों का क्या कहा जा सकता है!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!