घर से मोबाईल फोन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

- जोमैटो में होम डिलीवरी करने की नौकरी छुटी तो बना चोर
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच एन आई टी की टीम ने तकनीकी व गुप्त सूत्रो की सूचना के आधार पर मोबाईल फोन चोर आरोपी जुनेद को बडखल झील के पास से दबोचा है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने दिनांक 10 अप्रैल को सेक्टर-21 ए से एक मोबाईल फोन चोरी किया था जिसका मुकदमा थाना एन आई टी में दर्ज है। जिस पर कर्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी जुनेद को मोबाईल फोन सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी जुनेद निवासी बदरपुर गंज रामपुर उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह जोमैटो में डिलीवरी का काम करता था जो कोरोना में उसकी नौकरी छुट गई। जो पैसे की जरुरत होने पर उसने मोबाईल फोन चोरी कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।



