हरियाणा में कुछ रियायतों के साथ एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन, जानें कहां मिलेगी छूट

हरियाणा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा को कुछ छूट देते हुए एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है. इसके साथ सीएम खट्टर ने कहा कि हरियाणा में अब दुकानें सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुल सकेंगी। हालांकि इस दौरान दुकानदारों को ऑड-ईवन फॉर्मूला अपनाना होगा। इसके साथ राज्य के शिक्षण संस्थान 15 जून तक बंद रहेंगे।

कुछ रियायतों के साथ हरियाणा में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने के ऐलान के साथ सीएम मनोहर लाल खïट्टर ने कहा कि राज्य में नाइट कफ्र्यू के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हरियाणा में नाइट कफ्र्यू पहले की तरह रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!