नशे के आदी युवक ने पत्नी-बेटी को जिंदा जलाया !

रोहतक ! सलारा मोहल्ला के राजेश पर मकान में आग लगाकर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप है। 28 वर्षीय मंजू और 3 वर्षीय भारती के जले हुए शव पुलिस ने घर के कमरे से बरामद किए हैं। वारदात मंगलवार अल सुबह 3 बजे हुई बताई जा रही है। कमरे का सारा सामान भी जलकर राख हो चुका था। आरोपी राजेश नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ उसके ससुर सोनीपत के गांव दोदवा के महेंद्र की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं वारदात के कुछ घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली की आरोपी अभी भी कॉलोनी में ही मौजूद है और एक खाली प्लाट के पास छुपा हुआ है।
टीम जब उसे पकड़ने पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर पथराव किया। एसएचओ की गाड़ी का शीशा भी इसमें टूट गया। पुलिस ने उसे काफी मुश्किल से काबू किया। उस पर पुलिस ने हत्या प्रयास की धारा में अलग से केस दर्ज किया है।



