वैश्य समाज के वैक्सीनशन कैम्प में 290 ने लगवाया दूसरा टीका

फरीदाबाद : वैश्य समाज सेक्टर 28, 29, 30, 31 द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित द्वितीय वैक्सीनशन कैम्प में 290 लोगों ने कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ का टीका लगवाकर कोविड सुरक्षा कवच धारण किया।

सेक्टर-28 स्थित रघुनाथ मंदिर में आयोजित इस कैम्प में टीका लगवाने आये सभी व्यक्तियों ने कैम्प की स्मार्ट व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से सराहना की। विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीनशन के तय 200 के लक्ष्य प्राप्ति के बाद और अतिरिक्त वैक्सीनशन डोज़ की व्यवस्था कर 290 लोगों का टीकाकरण किया।

वैश्य समाज के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल व महासचिव बी आर सिंगला के नेतृत्व में नरेश अग्रवाल, डी के जैन, अरुण गुप्ता, पी डी गर्ग, पवन गोयल, श्याम बागला, एस सी गोयल, विनेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अम्बरीष गोयल, एस के रावत, वी के बंसल, ऋषि गर्ग, ब्रह्म प्रकाश गुप्ता व मानव गर्ग ने कैम्प की व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!