फरीदाबाद पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार, 5.25 ग्राम स्मैक सहित आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने एक आरोपी को 5.25 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए भूपेंद्र वासी गांधी कालोनी फरीदाबाद को NIT गोल चक्कर से 5.25 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना NIT में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भूपेंद्र, अमन वासी टाउन नंबर 3 फरीदाबाद से स्मैक 5000/-रू में खरीद कर लाया था जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने अमन को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!