ब्लिंक इट कम्पनी के डिलिवरी बॉय को पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

फरीदाबाद : पुलिस थाना BPTP में दीपक वासी बदरौला ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि वह सेक्टर-75 में कुछ सामान डिलीवर करने गया था। जब वह वहां पर खड़ा होकर पता देख रहा था, तभी एक मोटरसाईकिल पर तीन लड़के आये, जिन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया दिया। जिस पर थाना BPTP में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बीपीटीपी की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए रोमी (32) वासी भारत कॉलोनी फरीदाबाद हाल गढ्ढा कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी वेल्डिंग का काम करता है। जिसको अन्य आरोपी अजय ने यह बताया था कि किसी लड़के ने अजय की बहन के साथ छेड़छाड़ की है। जिस पर वह अजय व एक अन्य लड़के को अपनी मोटरसाईकिल पर बैठाकर शिकायतकर्ता को पीटने गये थे। मोटरसाईकिल को बरामद कर लिया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!