हनुमान जयंती पर सेक्टर-22 वार्ड नंबर 4 में भव्य प्रसाद वितरण का किया गया आयोजन

फरीदाबाद 3 अप्रैल : सेक्टर-22, वार्ड नंबर 4 में संगठित सनातनी हिंदू टीम द्वारा हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया और धर्म के इस उत्सव को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सेक्टर-22 स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में विधिवत भोग लगाकर खीर प्रसाद का वितरण किया गया। इस आयोजन में दीपक पीलवान, टोनी, मुन्ना, दिनेश शर्मा, योगेश चोपड़ा, हरिओम शर्मा, रोहित गुप्ता, राजेश सिंह, चेनू भाई, कृष्ण गोपाल, हरीश भारद्वाज, राजकुमार जिंदल (आरडब्ल्यूए प्रधान), संजय कपूर, सुरेंद्र, गोपाल, रोहित मित्तल, अनिल गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समाजसेवी वार्ड नंबर 4 दीपक पीलवान ने बताया कि यह संगठित सनातनी टीम हर वर्ष विभिन्न जयंती एवं धार्मिक आयोजनों पर भव्य भंडारों का सफल आयोजन करती है और समाज में सेवा एवं एकता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि इस टीम के समर्पित सदस्य संजय कपूर द्वारा प्रसाद को निशुल्क एवं अत्यंत श्रद्धा के साथ तैयार किया जाता है, जो सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। शाम के समय प्रसाद वितरण के पश्चात मुन्ना के निवास पर हनुमान स्वरूप के दर्शन हुए, जहां सभी श्रद्धालुओं ने आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

समाजसेवी दीपक पीलवान ने बताया कि उन्हें भी इस पुनीत कार्य में सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसके लिए उन्होंने पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि यह टीम इसी प्रकार समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में निरंतर अग्रसर रहे तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।
हनुमान जी के बारे में विशेष जानकारी-
भगवान हनुमान जी को शक्ति, भक्ति और सेवा का प्रतीक माना जाता है। वे भगवान श्रीराम के परम भक्त थे और उनके प्रति उनकी अटूट निष्ठा आज भी सभी के लिए प्रेरणा है। हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है, क्योंकि वे अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ करने से भय, रोग और नकारात्मकता दूर होती है। हनुमान जी को अमर माना गया है और वे आज भी अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।



