नीलगाय का शिकार करने के दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (उप्र), 12 नवंबर ! गोरखपुर जिले के तिवारीपुर इलाके में नीलगाय का शिकार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तिवारीपुर क्षेत्र के डोमिनगढ़ इलाके में नियमित जांच के दौरान एक कार को रोका गया जिसके अंदर नीलगाय का एक मरा हुआ बछड़ा बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों मेराज हाशमी और शाहिद मसूद के कब्जे से एक राइफल, दो कारतूस और कारतूस का एक खोखा बरामद किया गया। सूत्रों ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, शस्त्र अधिनियम तथा भारतीय दंड विधान की संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।



