आजादपुर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग

नयी दिल्ली, 4 जून ! उत्तर पश्चिमी दिल्ली के आजादपुर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें किसी के झुलसने की खबर नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक ने बताया कि विभाग को आग के संबंध में सुबह 11 बजे के आस-पास कॉल मिली जिसके बाद दमकल के नौ वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और स्थान को ठंडा करने का कार्य जारी है। आग लगने के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।



