सेवा संकल्प अभियान के तहत फरीदाबाद में रक्तदान शिविर आयोजित

फरीदाबाद, 24 सितंबर : “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत वी वाक फाउंडेशन एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में रेडक्रॉस ऑडिटोरियम, सेक्टर-12, फरीदाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करना, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना तथा आमजन को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने स्वस्थ नागरिकों से आगे बढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, फरीदाबाद के अध्यक्ष पंकज पूनम रामपाल तथा महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और युवाओं सहित आमजन को सामाजिक एवं मानवीय सेवाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के सफल आयोजन में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के सचिव बिजेंद्र सोरोत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविरों एवं विभिन्न मानवीय सेवा गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जाता है। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।

वी वाक फाउंडेशन की अध्यक्षा एवं भाजपा नेत्री श्रीमती सौभाग्य लक्ष्मी ने शिविर के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए लोगों को नियमित स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। वहीं वी वाक फाउंडेशन के ट्रस्टी श्री पार्थसारथी ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों की जानकारी साझा करते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता और समाजहित के कार्यों में निरंतर योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के उप अधीक्षक पुरूषोत्तम सैनी ने शिविर के सुव्यवस्थित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने उपस्थित लोगों को रेडक्रॉस सोसाइटी की मानवीय सेवाओं, प्राथमिक चिकित्सा तथा स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया और रक्तदान को मानव जीवन बचाने वाली महत्वपूर्ण सेवा बताया।

शिविर के दौरान रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों एवं आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज के अन्य लोगों को भी इस मानवीय अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन में रेखा मिश्रा आई टी डिपार्टमेंट, लायंस क्लब के अध्यक्ष योगेंद्र तेवतिया, सुशील कुमार, धर्मेंद्र, अमर, सुगम, मधु भाटिया, रोहताश, सोनिका, कमलेश, रामकिशोर, सुमित, युवराज, अमनदीप, जगन्नाथ, नेहा गर्ग, सीमा भारद्वाज, अरुणिमा सिंह, पंकज गर्ग, सचिन शर्मा, चित्रा शर्मा एवं स्नेहलता सहित जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के समस्त स्टाफ का सक्रिय, सराहनीय एवं पूर्ण सहयोग रहा। सभी ने अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए रक्तदान शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!