मोहित बैसला की गिरफ्तारी को लेकर प्रवासी नेता संतोष यादव ने पुलिय आयुक्त व सीआईए 48 का आभार जताया

फरीदाबाद : पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो काफी वायरल हुआ जिसमें मोहित बैसला अपने अन्य साथियों के साथ नंगला एनक्लेव निवासी समाजसेवी महेशचंद वसिष्ठ के बेटे देवेंद्र का अपहरण कर मारपीट करते दिखे। इस मामले में एनआईटी 86 विधानसभा से आम आदमी पार्टी की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुके प्रवासी नेता संतोष यादव ने मोहित बैंसला गेंग की धरपकड़ के लिए सारन थाना में मुकदमा दर्ज करवाया और पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह से मांग कर क्राइम ब्रांच में केश को ट्रांसफर करवाया था।

जिस मामले में सीआईए ने आरोपियों धरपकड़ कर सख्त कार्यवाही की और मुख्य आरोपी मोहित बैंसला कई दिन से फरार था उसे गिरफ्तार कर लिया और इस समय कोर्ट से सीआईए ने तीन दिन का रिमांड लिया है। मोहित बैसला कालोनीवासी में अपनी दहशत फैलाने के लिए रॉड और सरियों से कमजोर लोगों को पिटता और उनकी वीडियो बनाता था ताकि क्षेत्र में दबदबा और अपना भय बना सके। जिस बारे में क्षेत्रवासियों के साथ ऐसे बदमाशों के खिलाफ संतोष यादव ने मुहिम छेड़ रखी है। वह बिना किसी डर भय के दोषियों पर सख्त कार्यवाही करवाते है और पीडि़तों की मदद करते हैं।

संतोष यादव ने कहा कि जबसे फरीदाबाद में पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह ने कमान संभाली है तब से क्राइम करने वाले सलाखों के पीछे जा रहे हैं और मोहित बैसला मामले में पर्वतीया चौकी इंचार्ज, सारन थाना एसएचओ, क्राइम ब्रांच 48 की पूरी टीम का वह तहेदिल से आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने क्षेत्र में अमन-शांति के लिए अच्छा काम किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!