आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ के खिलाडिय़ों ने परचम लहराया

फरीदाबाद : शोटोकन कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मापुसा गोवा में आयोजित की गई 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप 2026 में आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ के खिलाडिय़ों ने परचम लहराया। प्रतियोगिता में वंश सैनी ने गोल्ड मेडल,मुदित टिकोरिया ने गोल्ड, स्वाति डागर ने गोल्ड, प्रदीप खरेल ने गोल्ड,कृपा श्रेष्ठï ने गोल्ड,अखिल ने गोल्ड,व्योम ने गोल्ड,सुमित स्वामी गोल्ड,गार्गी खत्री ने गोल्ड,परिशा ने सिल्वर मेडल हासिल किया।

आरटूएफ मॉर्शल एकेडमी के जनरल सैक्ट्री दुष्यंत सैनी व कोच दिवाकर सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन कर 10 गोल्ड व एक सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने कहा कि वंश सैनी ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को रोमांचकारी मुकाबले में हराकर जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि वंश सैनी पिछले कई वर्षों से आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी में कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है और ब्लैक बेल्ट खिलाडी है। उन्होंने बताया कि वंश सैनी के.आर.मंगलम विश्वविद्यालय में बी.एस.सी.एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष का छात्र है। आरटूएफ मॉर्शल आर्ट एकेडमी के कोच दिवाकर सैनी ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भवष्यि की कामना की। उन्होंने कहा कि आरटूएफ मार्शल आर्ट एकेडमी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विजेता खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर नेशनल स्तर पर अपने माता पिता का नाम रोशन किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!