वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियो को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद-30 मई : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराध में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 प्रभारी शिशपाल की टीम ने वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में सूरज(19) और विकास (19)का नाम शामिल है। आरोपी सूरज गांव नाईकी जिला अजमेर राजस्थान का तथा आरोपी विकास गांव नोसारा जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपियो को अपराध शाखा टीम मुख्य सिपाही अंजूम व सिपाही रिंकू ने गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-58 मोड से मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। आरोपियो से पूछताछ में सामने आया कि मोटरसाइकिल को डबुआ कॉलोनी से करीब 50 दिन पहले चलाने के लिए चोरी किया था। दोनो आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!