देसी कट्टा सहित आरोपी को क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी अनूद उर्फ अन्नू (22) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने बॉर्डर अनूद उर्फ अन्नू (22) फतेहपुर बेरी, दक्षिण दिल्ली हाल तिलपत, फरीदाबाद के पास से काबू कर एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अनूद उर्फ अन्नू देसी कट्टा दिल्ली सदर बाजार से 3500/-रू में खरीद कर लाया था। आरोपी नशा करने का आदी है और आरोपी का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है। माननीय अदालत में पेश कर आऱोपी को जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!