सूरजकुंड मेले में पांडा व हाथी की बिक्री सबसे अधिक

  • बच्चों के साथ-साथ रंग-बिरंगे खिलौने बड़ों को भी लुभा रहे

सूरजकुंड : रंग बिरंगे खिलौनों से सजी स्टाल सूरजकुंड मेले की शान ए सौकत को चार चांद लगाने के साथ-साथ बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। स्टाल पर 70 से भी अधिक खिलौने बिक्री के लिए लगाए गए हैं, जिनमें पांडा और हाथी की बिक्री सबसे अधिक हो रही है।

अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में स्टॉल नम्बर-384 के सामने से गुजरने वाला प्रत्येक बच्चा अपने मम्मी-पापा की ऊंगली छोड़ भागकर रंग-बिरंगे खिलौनों को अपने हाथ में उठा लेता है। रंग-बिरंगे कपड़ों से बने ये खिलौने बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी अपनी ओर ओकृषित कर रहे हैं। स्टॉल की संचालक सावित्री देवी ने बताया कि ग्राहकों को पांडा और हाथी सबसे अधिक लुभा रहा है। इसके बाद मखमली कपड़े से बना कुशन की भी अच्छी बिक्री हो रही है।

सावित्री देवी ने बताया कि नेशनल सफाई कर्मचारी फाईनेंस एंड डवलपमेंट कॉरपोरेशन के माध्यम से 50 प्रतिशत अनुदान पर लोन लेकर उन्होंने यह काम 6 साल पहले शुरू किया था। पूरा परिवार इसी काम से अपनी आजीविका चलाता है। छोटे कामगारों को अपना खुद का काम करने के लिए सरकार की ओर से दिया जाने वाला यह लोन बहुत काम आता है। उन्होंने बताया कि उनके पास 100 रूपये से लेकर 2 हजार रूपये तक के खिलौने हैं जो ग्राहकों को बहुत पसंद आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!