वाहन चोरी करने वाले को अपराध शाखा AVTS की टीम ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : बता दे कि ईफान वासी लक्कडपुर फरीदाबाद ने 08 अगस्त को चोरी हुई अपनी मोटरसाइकिल के बारे में एक शिकायत थाना सेक्टर-8 में दी गई, जिसपर मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल व आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस उपायुक्त अपराध के निर्देशानुसार मामलों में कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा AVTS की टीम ने आरोपी को सिकरोना नाका से मोटरसाइकिल सहित काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी रवि (26) निवासी सुभाष कॉलोनी आदर्श नगर ने पूछताछ पल बतलाया कि उसने मोटरसाइकिल को सेक्टर-9 फरीदाबाद से चोरी किया था, मजदूरी का काम करता है और नशा करने का आदी है, मोटरसाइकिल को बेचने की नियत से चोरी किया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!